स्वर्णनगरी में होगा राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं का जमावड़ा

( 2391 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Aug, 18 05:08

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द्र यादव 5 सितम्बर को आएंगे स्वर्णनगरी

स्वर्णनगरी में होगा राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं का जमावड़ा जैसलमेर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द्र यादव आगामी 5 सितम्बर को स्वर्णनगरी आएंगे। दो दिवसीय दौरे पर यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 सितम्बर को वाहन रैली में शिरकत करेंगे वहीं 6 सितम्बर को हनुमान चैराहे पर आमसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय दौरे को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेष उपाध्यक्ष अमरदीन फकीर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद भार्गव, अमीन खां सहित संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेष उपाध्यक्ष व प्रधान अमरदीन फकीर ने कहा कि आगामी 5 सितम्बर को दो दिवसीय दौरे पर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द्र स्वर्णनगरी आएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा एलावीरा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र काध्यान सहित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे। प्रभारी यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को विशाल मोटर साईकिल रैली से भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 सितम्बर को स्वर्णनगरी में रात्रि विश्राम के बाद 6 सितम्बर को हनुमान चैराहे पर आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा के बाद युवाओं के रोजगार एवं जिले के किसानों की मांगों को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा तथा जमकर विरोध प्रदर्षन किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार जिम्मेवारियों सौंप दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी में दौरे को लेकर युवाओं में विषेष उत्साह नजर आया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.