विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सिटी पैलेस में सजेगी प्रदर्शनी की श्रृंखला

( 9697 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 18 11:08

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सिटी पैलेस में सजेगी प्रदर्शनी की श्रृंखला उदयपुर । आगामी १९ अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा शुक्रवार से ३१ अगस्त तक सिटी पैलेस परिसर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि विश्व फोटोग्राफी डे ट्रेल -२०१८ के तहत सिटी पैलेस के ऐतिहासिक त्रिपोलिया, हाथी बैठक, दरीखाना की पोल, पालकी खाना, जनाना ड्योढी, गणेश ड्योढी, राय आंगन तथा मोर चौक में इन्हीं स्थापत्य कलाओं के वर्षों पुराने फोटो प्रदर्शित किए जाएंगे। जिससे पर्यटकों को ऐतिहासिक जानकारियां मिलेगी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.