अगस्त माह के लिए केरोसीन का उप आवंटन

( 3261 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 18 06:08

अगस्त माह के लिए केरोसीन का उप आवंटन बांसवाड़ा| खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जिले को माह अगस्त 2018 के लिए 468 केएल केरोसिन जारी किया है।
जारी आदेश के तहत अगस्त माह में जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसीन का वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु आवंटन किया गया है। जिसमें बांसवाड़ा नगर को 32.46, कुशलगढ़ नगर को 3.52 केएल केरोसीन आवंटित किया गया। वहीं तलवाड़ा पंचायत समिति को 66.77 छोटीसरवन को 25.30, गढ़ी/अरथुना को 81.84 आनन्दपुरी को 38.61, बागीदौरा व गांगड़तलाई को 60.50, सज्जनगढ़ को 43.89, कुशलगढ़ को 41.80 तथा घाटोल पंचायत समिति को 78.98 केएल केरोसीन आवंटित किया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.