दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका ने 178 रन से हराया

( 4324 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Aug, 18 05:08

दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका ने 178 रन से हराया कोलंबो। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की 97 रन की नाबाद पारी तथा आफ स्पिनर अकिला धनंजय के छह विकेट की मदद से श्रीलंका ने पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 178 रन से करारी शिकस्त दी। मैथ्यूज की 97 गेंदों पर खेली गयी 11 चौकों और एक छक्के से सजी बेहतरीन पारी तथा निरोशन डिकवेला (43), कुसाल मेंडिस (38) और धनंजय डिसिल्वा (30) के उपयोगी योगदान से श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 299 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम इसके जवाब में 24–4 ओवरों में 121 रन पर ढेर हो गयी। उसकी तरफ से कप्तान क्विंटन डिकाक ने सर्वाधिक 54 रन बनाये। अकिला धनंजय ने नौ ओवर में 29 रन देकर छह विकेट लिये जो उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.