विवाहिता ने टांके में कूदकर दी जान

( 4346 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 18 06:08

विवाहिता ने टांके में कूदकर दी जान बाड़मेर | महाबार गांव में शनिवार को एक विवाहिता ने टांके में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतका के परिजनों ने महिला थाने में पति समेत ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार पदमाराम पुत्र वीराराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन चनणी की शादी करीब चार साल पूर्व महाबार निवासी पोकरराम से की थी। शादी के बाद से उसकी बहन को पति, सास, ससुर व दो जेठ द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ना दी जा रही थी, साथ ही एक गाड़ी की मांग की जा रही थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.