लिपिक भर्ती परीक्षा आज

( 1947 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 18 06:08

लिपिक भर्ती परीक्षा आज बांसवाड़ा| कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के 17 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 से 11 बजे और 2 से 5 बजे तक दो चरणों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 6096 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पूर्व में हुई आरएएस, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तरह इसमें भी अभ्यर्थियों को फुल आस्तीन के शर्ट, जूतों सहित, महिलाओं और युवतियों के लिए आभूषण और कड़े आदि प्रतिबंधित रहेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.