अमृतसर यार्ड में ब्लाक कार्य होने की वजह से यातायात प्रभावित

( 5219 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 18 06:08

अमृतसर यार्ड में ब्लाक कार्य होने की वजह से यातायात प्रभावित अजमेर | अमृतसर यार्ड में ब्लाक कार्य होने की वजह से यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित किया गया है।
आंशिक रद्द रेल सेवाएंं : गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस, दिनांक 11.08.18 को अजमेर से रवाना होने वाली रेल सेवा ब्यास तक ही संचालित होगी। यह सेवा ब्यास-अमृतसर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी 19613, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस, 13.08.18 को अजमेर से रवाना होने वाली रेलसेवा ब्यास तक ही संचालित होगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.