नेहरू खाते थे गाय और सूअर का मांस: ज्ञानदेव आहूजा

( 27195 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 18 04:08

नेहरू खाते थे गाय और सूअर का मांस: ज्ञानदेव आहूजा जयपुर। विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह चूंकि बीफ (गाय का मांस) व पोर्क (सूअर का मांस) खाते थे इसलिए वे पंडित नहीं थे। आहूजा ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘नेहरू जी तो पंडित नहीं हो सकते क्योंकि वह बीफ और पोर्क खाते थे। कांग्रेस ने उनके नाम के आगे पंडित लगाया।’

भाजपा विधायक ने यह बयान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी मंदिर जाना अपनी दादी इंदिरा गांधी से सीखा। अलवर के रामगढ़ से भाजपा विधायक आहूजा ने कांग्रेस पर जातिवाद के नाम पर चुनाव लड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी कभी भी इंदिरा गांधी के साथ मंदिर नहीं गए और अगर इस मामले में वह गलत साबित होते हैं तो अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.