गंगु कुंड से उबेश्वर महादेव तक की १३ वी कावड यात्रा

( 12843 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 18 03:08

सात दिवसीय समारोह का दूसरा दिन

गंगु कुंड से उबेश्वर महादेव तक की १३ वी कावड यात्रा उदयपुर | शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी १६ अगस्त को उदयपुर से उबेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली कावड यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय समारोह के दूसरे दिन महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगु कुण्ड पर दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की स्थापना की गई। सात दिवसीय समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि पंडित कमल किशोर रावल, दिलीप त्रिपाठी, पवन शर्मा की टीम द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संगीतमय रामायण पाठ को प्रारंभ किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, मानसिंह हाडा, पार्षद जगद नागदा, ओम प्रकाश चितौडा, हेमा भावसार, मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, महेश भावसार, ओबीसी अध्यक्ष रेवाशंकर माली, सुरेश रावत, कृष्णकांत कुमावत, देवेन्द्र बैरवा ने राम परिवार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर आरती की गई। उन्होने बताया कि २४ घंटे तक चलने वाले रामायण पाठ में बारी बार से कार्यकर्ता एवं भक्त द्वारा रामायण का पाठ किया जायेगा। मिडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर कुशाल सिंह हाडा, अशोक रावत, उमेश नागदा, राज जोशी, आनन्दीलाल चितौडा सहित भक्तगण उपस्थित थे।

दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन आज ः-

सात दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को सायं ०५ बजे दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन कर महाअरती की जायेगी। महादेव धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मान सिंह हाडा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि महंत सुरेशगिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भटट्, समाजसेवी सत्यनारायण चौधरी, महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत होगे। महाआरती के बाद भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.