महिला सशक्तिकरण के कार्य करने पर गौरव सम्मान से नवाजा

( 5412 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Aug, 18 09:08

महिला सशक्तिकरण के कार्य करने पर गौरव सम्मान से नवाजा बारां। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी की ओर से कोटा में आयोजित हाडौती गौरव सम्मान 2018 में बारां की 25 विभूतियों में से महिला प्रतिनिधि के रूप में मंजू गर्ग को समाज सेवा महिला सशक्तिकरण कार्य करने पर हाडौती गौरव सम्मान से नवाजा गया।

वैष्य महिला जिलाध्यक्ष मंजू गर्ग के साथ ही वैष्य जिलाध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल, सतीश खंडेलवाल, भामाशाह विनोद गर्ग, कुश मिश्रा, दिलीप शाह, डा. वीरेश बेरीवाल, डाॅ. परूथी, दिनेश वैश्णव, सुनील शर्मा, जादूपाल आदि को भी हाडौती गौरव सम्मान से समनित किया गया। गर्ग को हाडौती गौरव सम्मान से सम्मानित करने पर महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी। गर्ग ने वैष्य जिलाध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल व कार्यक्रम संयोजक केके शर्मा का आभार व्यक्त किया। बारां में भी बारां की प्रतिभाओं के सम्मान करने की आवष्यकता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.