वीआईपी काॅलोनी में कल होगा वृक्षारोपण

( 7856 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Aug, 18 05:08

वीआईपी काॅलोनी में कल होगा वृक्षारोपण उदयपुर| पर्यावरण प्रदूषण रोकने, हरियाली बढ़ाने, पृथ्वी को हरितिमा से आच्छादित करने एवं पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने की दिषा में कंचन सेवा संस्थान की ओर से वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत 08 अगस्त 2018 को की जाएगी। इस दौरान बुधवार को हिरणमगरी सेक्टर-9 स्थित वीआईपी काॅलोनी में वृक्षारोपण किया जाएगा।
वृक्षारोपण के दौरान खुबीलालजी हरकावत, मनोहरसिंहजी मोगरा, मदनलालजी बोकडिया, जीवनसिंहजी मेहता, डाॅ. छैल बिहारी शर्मा, डाॅ सीमा शर्मा, संस्थान सचिव संतोष पारीक इत्यादी गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे एवं छायादार वृक्ष लगाएंगे।

डाॅ. छैल बिहारी शर्मा ने संस्थान के इस प्रयास को अनुठा बताया और कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा की दृष्टी में यह कार्य आगामी वर्षों के लिए आवष्यक होगा अर्थात इसके लिए सभी को पौधारोपण पर भी ध्यान देना होगा, डाॅ. शर्मा ने बताया कि इसके लिए संयुक्त रूप से भी प्रयास किए जा सकते है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.