नेपाल में फंसे 180 भारतीय तीर्थयात्री

( 14900 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Aug, 18 06:08

नेपाल में फंसे 180 भारतीय तीर्थयात्री काठमांडो । पवित्र मानसरोवर की तीर्थयात्रा कर लौट रहे लगभग 180 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में फंस गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने कहा, यह संख्या ज्यादा नहीं है और वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सिर्फ एक दिन अच्छे मौसम की जरूरत है जब सामान्य बचाव अभियान चलाया जा सके।दूतावास ने पुष्टि की कि ये लोग हुमला के जिला मुख्यालय सिमिकोट और नेपाल-चीन सीमा पर स्थित हिलसा में फंसे हैं। दूतावास ने बताया कि शनिवार शाम दोनों स्थानों पर हुई गिनती में खुलासा हुआ कि 124 लोग सिमिकोट तथा 50 लोग हिलसा या हिलसा जाने वाले रास्ते में फंसे हैं। खराब मौसम के कारण फंसे भारतीयों को हिलसा से सिमिकोट और सिमिकोट से नेपालगंज पहुंचाना मुश्किल है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.