मुद्रास्फीति और वृद्धि में संतुलन बनाये रखने पर जोर

( 4909 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Aug, 18 04:08

मुद्रास्फीति और वृद्धि में संतुलन बनाये रखने पर जोर नयी दिल्ली। शेयर बाजारों की चाल इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। सप्ताह के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) जैसी बड़ी कंपनियों के नतीजे आने हैं। इसके अलावा सप्ताह के दौरान अडाणी पोर्ट्स, अडाणी पावर, कोल इंडिया, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, सिप्ला, ल्यूपिन, गेल, हिंडाल्को और एनएचपीसी जैसी बड़ी कंपनियों के भी तिमाही परिणाम आएंगे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति और वृद्धि में संतुलन बनाये रखने पर जोर देते हुए रिजर्व बैंक द्वारा कुछ सख्त कदम स्वागत योग्य संकेत है। इसके अलावा आपूर्ति बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में कमी तथा बेहतर तिमाही परिणामों से बाजार की सकारात्मक धारणा बने रहने की उम्मीद है।’’ हेम सिक्योरिटीज के निदेशक गौरव जैन ने कहा, ‘‘यह सप्ताह गतिविधियों भरा होगा क्योंकि लगातार कंपनियों के परिणाम आएंगे। बाजार में विशेष शेयर आधारित रुख देखने को मिलेगा।’’
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.