मारुति सुजुकी 10 % से अधिक की वृद्धि हासिल करने की राह पर

( 5789 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Aug, 18 04:08

मारुति सुजुकी 10 % से अधिक की वृद्धि हासिल करने की राह पर नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने जुलाई में मामूली गिरावट आने के बाद भी अच्छे मानसून और ग्रामीण मांग के दम पर 2018-19 में बिक्री में दहाई अंकों यानी 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के अनुमान को कायम रखा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी वस्तुओं की लागत बढ़ने तथा विदेशी विनिमय में उतार-चढ़ाव एवं ईंधन की कीमतों में तेजी का असर कम करने के लिए इस महीने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी का मानना है कि इस दाम वृद्धि का उसकी बिक्री पर कोई खास असर नहीं होगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.