ब्रिटेन में महिला आईएस आतंकी को उम्रकैद

( 3069 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Aug, 18 03:08

ब्रिटेन में महिला आईएस आतंकी को उम्रकैद लंदन। ब्रिटेन में आईएस आतंकी संगठन की सबसे कम उम्र की महिला आतंकी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। इस महिला आतंकी को इस साल की शुरुआत में एक आतंकी हमले की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। मोरक्को मूल की सफा बाउलर (18) को आईएस संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने में नाकाम रहने के बाद ब्रिटेन के चर्चित स्थलों पर आतंकी कृत्यों की तैयारी करने का दोषी पाया गया था। उसे 13 साल जेल में रहना होगा जिसके बाद उसे पैरोल मिल सकती है। सफा शुक्रवार को अदालत में पेश हुई और दावा किया कि उसने इस्लाम धर्म के चरमपंथी विचारों को छोड़ दिया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.