मुख्यमंत्री आज उदयपुर जिले के दौरे पर

( 8410 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Aug, 18 01:08

मुख्यमंत्री आज उदयपुर जिले के दौरे पर उदयपुर, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 5 अगस्त को राजस्थान गौरव यात्रा के तहत उदयपुर जिले के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे विविध कायक्रमों में भाग लेंगी। जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार सुबह 10.10 बजे खमनोर से राजस्थान गौरव यात्रा रथ द्वारा प्रस्थान कर हल्दीघाटी होती हुईं 10.30 बजे गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र के लोसिंग पहुॅचंेगी। वे वहाॅं स्वागत कार्यक्रम के पश्चात 11 बजे गोगुन्दा पहुॅचकर आम सभा का सम्बोधित करेंगी। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे रविवार दोपहर 1.20 बजे गोगुन्दा से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत झाड़ोल मुख्यालय पर पहुंच कर आम सभा को सम्बोधित करेंगी। वे अपरान्ह 3.15 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा झाड़ोल से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.30 बजे खेरवाड़ा विधानसभा अन्तर्गत ऋषभदेव पहुॅचेंगी। वहां स्वागत कार्यक्रम पश्चात वे रथ द्वारा शाम 4 बजे खेरवाड़ा मुख्यालय पहुॅचकर जनसभा को सम्बोधित करेंगी। इसके पश्चात वे शाम 5 बजे रथ द्वारा डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.