महिला को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार

( 2115 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 18 15:08

भीलवाड़ा| महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में मरीज से नकदी छीनने के मामले में भीमगंज पुलिस ने एक महिला को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि मरीज घनश्याम ने रिपोर्ट दी। जिसमें उसने महिला पर एमजीएच परिसर में पांच-छह दिन पहले नकदी छीनने का आरोप लगाया। पीड़ित को मंगलवार को अस्पताल में वह आरोपी महिला दिखाई दी। महिला को उलाहना देने पर लड़ाई करने लगी। इस पर भीमगंज पुलिस ने कांवाखेड़ा निवासी गीता(30) पत्नी भैरू लाल को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.