41 अफसरों को वार्डों की सफाई सुधारने की जिम्मेदारी

( 4123 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 18 14:07

जोधपुर| शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए नगर निगम के 41 अधिकारियों को अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यह सभी अधिकारी नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। आयुक्त दुर्गेश कुमार बिस्सा ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को अपने आवंटित वार्ड में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का नियमित पर्यवेक्षण करने और सफाई कार्यों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.