एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

( 4281 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 18 14:07

सलमेर | कृषि कल्याण अभियान 2018 के अंतर्गत ग्राम सुल्ताना में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। । कार्यक्रम के आयोजक कृषि विज्ञान केंद्र जैसलमेर एवं कृषि विभाग के वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों के साथ गांव के किसानों ने भाग लिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डाॅ. दीपक चतुर्वेदी ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों का उपयोग कर पैदावार बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों के उपयोग के साथ किसान उत्पादक संगठन बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि अधिकारी बीएल डाबला ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.