हनुमानगढ़ की मानसी शर्मा 9वें स्थान पर

( 5131 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 14:07

हनुमानगढ़| स्वतंत्रता सेनानी ओंकारलाल शास्त्री राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साहित्य की यात्रा वृतांत विधा में हनुमानगढ़ की युवा रचनाकार मानसी शर्मा ने नौवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सलिला संस्था सलूंबर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कार 7-8 अक्टूबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन में प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 45 रचनाकारों की 63 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.