एमएस धोनी कहीं नहीं जा रहे

( 6773 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 12:07

नई दिल्ली । भारतीय क्रि केट टीम के कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर लगाई जा रही अटकलों को बकवास करार देते हुए कहा कि धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं। शास्त्री ने बृहस्पतिवार को धोनी के संन्यास को लेकर लगाई जा रही सभी अटकलों को शांत करते हुए कहा कि धोनी संन्यास नहीं ले रहे हैं। दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच हैडिंग्ले क्रि केट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे के बाद धोनी ने मैच अंपायर से गेंद वापस मांग ली थी। सोशल नेटवर्किग साइट पर इसे सभी ने धोनी के संन्यास से जोड़कर देखा और यह कहा जाने लगा कि यह पूर्व कप्तान का संभवत: आखिरी मैच था। लेकिन सोशल मीडिया पर लगाई जा रहीं अटकलों के बाद शास्त्री को आगे आकर खुद इस पर स्पष्टीकरण देना पड़ा है। वर्ष 2011 के विश्व विजेता कप्तान धोनी को लेकर माना जा रहा है कि वह अब जल्द ही सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। शास्त्री ने इस पर कहा, ‘‘यह बिल्कुल बकवास है। एमएस कहीं नहीं जा रहे हैं।’ उन्होंने साथ ही बताया कि आखिरकार धोनी ने अंपायर से गेंद क्यों ली थी।कोच ने कहा, ‘‘धोनी ने अंपायर से गेंद इसलिए ली थी ताकि वह हमारे गेंदबाजी कोच भारत अरुण को दिखा सकें। वह अरुण को दिखाना चाहते थे कि गेंद पर किस तरह से खराब हो गई है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.