बेकार हो जाएगा आरटीआई एक्ट प्रस्तावित बदलावों से: राहुल

( 6616 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 12:07

बेकार हो जाएगा आरटीआई एक्ट प्रस्तावित बदलावों से: राहुल नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून में सरकार द्वारा प्रस्तावित बदलावों को ‘‘सच छुपाने’ की कोशिश बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इससे यह कानून बेकार हो जाएगा और लोगों को इसका विरोध करना चाहिए। राहुल ने ट्विटर पर एक पोस्ट संलग्न किया है, जिसमें लिखा है कि हर भारतीय को सच जानने का हक है। भाजपा का मानना है कि सच लोगों से छुपाना अनिवार्य है और सत्ता में मौजूद लोगों पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। आरटीआई में प्रस्तावित बदलावों से यह कानून बेकार हो जाएगा। हर भारतीय को इसका विरोध करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह पोस्ट ऐसे समय में किया है, जब सरकार संसद के मौजूदा मानसून सत्र में आरटीआई कानून में बदलाव के लिए विधेयक ला रही है। आरटीआई एक्टिविस्ट भी कानून में संशोधन का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी मुख्य सूचना आयुक्त तथा सूचना आयुक्तों का कार्यकाल पांच साल तय है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.