रेखा, माधुरी, शाहिद पहुंचे ‘‘धड़क’ देखने

( 6141 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 12:07

रेखा, माधुरी, शाहिद पहुंचे ‘‘धड़क’ देखने मुंबई | मुंबई में ‘‘धड़क’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के परिवार वालों के साथ रेखा और माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं। वर्ष 2016 मराठी फिल्म ‘‘सैराट’ के रीमेक से कॅरियर की शुरुआत कर रहीं जाह्नवी की फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर दोनों शामिल हुए। वहीं ईशान के परिवार से उनके माता-पिता नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर, उनके सौतेले भाई अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, कुणाल खेमू और सोहा अली खान के साथ मलायका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी जैसे दिग्गज पहुंचे। फिल्म स्क्रीनिंग में नेहा कक्कड़, डीनो मोरिया, डेविड धवन, सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.