तस्कर गिरफ्तार ८ किलो गांजा बरामद

( 10233 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jul, 18 08:07

मादक पदार्थों का तस्कर गिरफ्तार ८ किलो गांजा बरामद

तस्कर गिरफ्तार ८ किलो गांजा बरामद के डी अब्बासी/ कोटा शहर पुलिस ने आज एक तस्कर को आठ किलो मादक पधारथो के साथ गिरफ्तार किया है। शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भूमिया ने बताया कि कोटा शहर में मादक पदार्थ गांजा के बारे में कई दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रही थी इसकी रोकथाम हेतु समीर कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर व शिव भगवान गोदारा वृताधिकारी व्रत द्वितीय के निर्देशन में थानाधिकारी नयापुरा विजय शंकर शर्मा के नेतृत्व में अशोक कुमार उप निरीक्षक दिनेश त्यागी साहयक उप निरीक्षक कमल सिंह एएसआई बहादुर सिंह हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल लोकेश भोपाल मनीष जितेंद्र सिंह कांस्टेबल की गठित की गई आज दौरान गस्त सब इन्स्पेक्टर अशोक कुमार व टीम ने मुक्ति मार्ग शमशान घाट के पास से मुलजिम सुनील पुत्र पर्वत सिंह जाति राजपूत उम्र ३० साल निवासी रंगपुर रोड ग्राम भदाना थाना रेलवे कॉलोनी कोटा शहर को अवैध मादक पदार्थ गांजा ८ किलो ले जाते हुए गिरफ्तार किया है जिसके पास से गांजा बिक्री के घ्३५५०० भी बरामद किए गए हैं मुलजिम सुनील कुमार ने बताया कि उसके पास उडीसा से गांजा आता है जिसकी छोटी-छोटी पुडया बनाकर शहर के विभिन्न भागों में गांजा बेचता है गांजा तस्करी के प्रकरणों में सुनील कुमार पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है मुलजिम को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.