दुधमुंही मासूम बच्ची से चाचा ने किया बलात्कार

( 27575 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 18 16:07

दुधमुंही मासूम बच्ची से चाचा ने किया बलात्कार विदिशा । मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में सवा साल की एक दुधमुंही मासूम बच्ची से उसके ही चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है।

दो दिन पुराना यह मामला कल सिरोंज अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा दुष्कर्म का प्रकरण बताए जाने पर सामने आया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विदिशा पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने दूरभाष पर बताया कि लटेरी के ताजपुरा गांव निवासी एक किसान की बेटी इस बच्ची को उसके रिश्ते का चाचा गजराज सिंह शनिवार शाम को अपने साथ खेलने के बहाने ले गया था। आरोपी कुछ देर बाद लहूलुहान बच्ची को लेकर लौटा और परिजन को उसके ऊंचाई से गिरने और इस कारण खून बहने की कहानी सुनाई। परिजन ने उसकी बातों पर यकीन कर लिया और उसे अस्पताल ले गए। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सिरोंज अस्पताल ले जाने को कहा।

सिरोंज अस्पताल में कल चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की, जिसके बार परिजन ने लटेरी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.