महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं

( 8984 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 18 16:07

द नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा है कि खेती हो, डेयरी उद्योग हो या कोई अन्य क्षेत्र महिलाएं अपने हुनर से सफलता हासिल करने में पीछे नहीं हैं।मोदी ने बृहस्पतिवार को महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से ऐप के जरिये संवाद में कहा, महिला सशक्तीकरण की जब हम बात करते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण होता है, महिलाओं को स्वयं की शक्तियों को, अपनी योग्यता और अपने हुनर को पहचानने का अवसर उपलब्ध कराना। उन्होंने कहा, आज किसी भी क्षेत्र को देखें तो वहां महिलाएं बड़ी संख्या में काम करती हुई नजर आयेंगी। देश के कृषि और डेयरी उद्योग की तो महिलाओं के योगदान के बिना कल्पना ही नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, देश के ग्रामीण अंचलों, छोटे उद्यमियों और श्रमिकों के लिए स्वयं सहायता समूह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह समूह एक तरह से गरीबों और खासकर महिलाओं की आर्थिक उन्नति का आधार बने हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, मेरा सौभाग्य है कि आज देशभर की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं से संवाद करने का मौका मिला। उन्होंने कहा, आप सब अपने आप में संकल्प, उद्यमशीलता और सामूहिक प्रयासों का एक प्रेरणादायी उदाहरण है।मोदी ने स्वयं सेवी समूहों की कार्यपण्राली का उल्लेख करते हुए कहा, यह समूह महिलाओं को जागरुक करने के साथ ही उन्हें आर्थिक और सामाजिक तौर पर मजबूत बनाने में भी अहम योगदान दे रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.