आरक्षित सीटों पर पुनः आवेदन मांगे

( 4242 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 18 14:07

चित्तौड़गढ़ | राजकीय स्नातकोतर गर्ल्स कॉलेज में प्रथम वर्ष के विभिन्न संकायों में रिक्त रही आरक्षित वर्ग की सीटों के लिए पुनः आॅनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। प्राचार्य डॉ. एलएल शर्मा ने बताया कि कला संकाय में अनुुसूचित जाति, वाणिज्य संकाय में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा विज्ञान संकाय गणित एवं जीव विज्ञान में अनुसूचित जनजाति वर्ग में सीटे खाली हैं। नोडल आॅफिसर डाॅ. लोकेश जसोरिया ने बताया कि छात्राएं 16 जुलाई तक आॅनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.