कॉलेजों में बढ़ेगी 30 हजार सीटें

( 2686 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 18 14:07

बाड़मेर | सरकारी कॉलेजों में एडमिशन से वंचित हुए विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने एडमिशन की दौड़ में फंसे स्टूडेंट्स को राहत देने के लिए सरकारी कॉलेजों में 25 प्रतिशत सीट वृद्धि की तैयारी कर ली है। यानी की प्रदेश में कुल 30 हजार से अधिक सीट वृद्धि होगी। इस संबंध में दो- तीन दिन में घोषणा हो सकती है। उधर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने पीजी में 50 प्रतिशत सीट वृद्धि की घोषणा बजट के समय की थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.