मंदिर के पुजारी ने किया सुसाइड

( 7202 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 18 14:07

अजमेर | शहर के प्राचीन मंदिरों में एक घाटी वाले बालाजी मंदिर के पुजारी के पुत्र ने हाथीखेड़ा स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक ने गमछे को फांसी का फंदा बनाया, आैर पंखे से लटक गया। जिस मंदिर में सुसाइड किया, मृतक उसी मंदिर का पुजारी था। गंज थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवारजनों को सौंप दिया। थानाप्रभारी सूर्य-भानसिंह के मुताबिक गंज इलाका स्थित घाटी वाले बालाजी मंदिर निवासी योगेश शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा ने हाथीखेड़ा स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक इसी मंदिर का पुजारी था। शाम को घर से मंदिर गया था, अगले दिन सुबह उसका शव पंखे पर लटका मिला। जेएलएन अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवारजनों को सौंप दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.