‘हिंदू पाकिस्तान’ टिप्पणी के लिए भाजपा ने की थरूर की निंदा

( 10308 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 18 13:07

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के नेता संबित पात्रा और शोभा करंदलजे ने गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की उस टिप्प्णी की कड़ी निंदा की जिसमें कहा गया है कि अगर भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव जीतती है तो भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि एेसे बयानों से केवल हिंदुओं की बदनामी होती है।

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने ट्वीट कर कहा की बेशर्म कांग्रेस देश को नीचा दिखाने और हिंदुओं को बदनाम करने का कोई मौका नहीं गंवाती है। ‘हिंदू आतंकवाद’ से लेकर ‘ हिंदू पाकिस्तान’ तक कांग्रेस की पाकिस्तान के तुष्टीकरण की नीतियां बेजोड़ है।’

कर्नाटक से सांसद शोभा करंदलजे ने ट्विटर पर उसी अंदाज में राजनीति संदेश लिखा, ‘ श्री शशि थरूर ने कहा कि भारत एक ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा अगर भाजपा 2019 में सत्ता में आती है। बेशर्म कांग्रेस पार्टी देश को नीचा दिखाने और हिंदुओं को बदनाम करने का कोई मौका नहीं गंवाती है।’

बुधवार को मीडिया के एक वर्ग ने थरूर के हवाले से कहा कि अगर भाजपा 2019 में सत्ता में आती है तो यह एक नया संविधान लिखेगी जो देश को ‘ हिंदू पाकिस्तान’ बना देगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.