जुर्माना लगा सकता है फेसबुक पर:नियामक

( 6336 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 18 12:07

 जुर्माना लगा सकता है फेसबुक पर:नियामक लंदन। ब्रिटेन के सूचना नियामक ने कहा है कि फेसबुक के लाखों उपयोगकर्ताओं से जुड़ी निजी जानकारी की गोपनीयता के उल्लंघन के मामले में फेसबुक पर जुर्माना लगाने पर विचार कर किया जा रहा है।

अमेरिका और यूरोपीय संघ के सांसदों ने फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग से पूछा है कि कंसल्टेंसी कैंब्रिज एनालिटिका को अनुचित रूप से 8.7 करोड फेसबुक उपयोगकर्ताओं से जुड़ी निजी जानकारी एक शोधकर्ता से वहां तक कैसे पहुंची।

ब्रिटेन की सूचना आयुक्त एलिजाबेथ डेन्हम ने राजनीतिक प्रचार अभियान में डाटा का इस्तेमाल करने की जांच संबंधी जानकारी के बारे कहा कि उनका कार्यालय फेसबुक पर 663,850 डॉलर जुर्माना लगाने पर विचार कर रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.