भारत व द. कोरिया बढ़ाएंगे रक्षा सहयोग

( 4335 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 18 13:07

भारत और दक्षिण कोरिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए आज यहां विशेष विचार विमर्श किया और मेक इन इंडिया के तहत रक्षा उत्पादन को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति कायम हुई। इसके साथ ही दोनों देशों ने अफगानिस्तान में त्रिपक्षीय समझौते के साथ क्षमता निर्माण में मिल कर काम करने का इरादा जताया है। दक्षिण कोरिया ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़ा कर 2040 तक 50 अरब डॉलर का करने का लक्ष्य भी तय किया है।विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) प्रीति सरन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि रक्षा सहयोग दोनों देशों के बीच बहुत स्वाभाविक बात है और हम इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में रक्षा सहयोग बढ़ाने के बारे में विशेष रूप से बातचीत हुई। राष्ट्रपति मून ने कहा कि हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए हमें रक्षा एवं सामरिक विषयों पर भी मिलकर काम करना चाहिए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.