शिवसेना का भाजपा पर हमला

( 10218 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 18 13:07

मुंबई । देश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भाजपा के एक विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिव सेना ने आज कहा कि कानून - व्यवस्था नियंतण्रसे बाहर चली गई है तो इस स्थिति में भाजपा कैसे राम राज्य स्थापित करेगी? अपनी सहयोगी पार्टी पर हमला बोलते हुए शिवसेना ने कहा कि जो अभी सत्ता में हैं, उनका पक्ष 2012 में दिसंबर महीने में हुए निर्भया दुष्कर्म के समय अलग था। पार्टी ने कहा कि सरकार बदली लेकिन दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रूकी। यह बेहद दुखद है। शिवसेना ने अगाह करते हुए कहा कि भावनात्मक मुद्दों के साथ खिलवाड़ करना ¨हसा की ओर ले जा सकता है। शिवसेना ने कहा कि भगवान राम ने कभी भी इस तरह की राजनीति के लिए जीत का समर्थन नहीं किया था। अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाल ही में कहा था कि भगवान राम भी दुष्कर्म नहीं रोक सकते। दरअसल विधायक ने यह बयान उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक महिला को एक जंगल में ले जाकर उत्पीड़न करने वाले मामले में दिया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.