नीतीश होंगे लोस चुनाव में :संबित पात्रा

( 16385 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 18 15:07

नीतीश होंगे लोस चुनाव में :संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का चेहरा होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर राजग चुनावी अखाड़े में उतरेगा क्योंकि देश उनके नेतृत्व में विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहता है। पात्रा ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार में नीतीश कुमार राजग का चेहरा होंगे लेकिन राजग में प्रधानमंत्री का चेहरा मोदी का ही है और रहेगा। देश के लोग मोदी के विकास के साथ ही उन्हें आगे देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक प्रधानमंत्री के पद का सवाल है तो मुख्यमंत्री कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह इस दौड़ में शामिल नहीं हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता आज बेल (जमानत) पर हैं इसलिए एक तरह से वे बेलगाड़ी की सवारी कर रहे हैं। कांग्रेस की सोनिया गांधी और उनके पुत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बेल पर हैं। उन्होंने कहा कि पांच हजार करोड़ रपए की हेराफेरी के मामले में दोनों बेल पर हैं और उनके साथ-साथ तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी इस गाड़ी में बैठे हैं। पात्रा ने कहा कि चिदंबरम किस्त पर बच रहे हैं। इन नेताओं ने जनता की जेब काटने का काम किया है इसलिए उन्हें जेल भी जाना होगा। उन्होंने कहा कि आज वही लोग महागठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं जो बेलगाड़ी पर सवार हैं। बेलगाड़ी पर सवार लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से सत्ता में आने नहीं देंगे लेकिन गरीब लोग कहते हैं कि उन्हें जाने नहीं देंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव वर्षों तक बिहार को गर्त में ले गए। उन्होंने बिहार को विकास की राह से भटका कर पीछे धकेलने का काम किया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.