प्रियंका नजर आएंगी ‘‘द स्काई इस पिंक’ में

( 6139 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 18 14:07

प्रियंका नजर आएंगी ‘‘द स्काई इस पिंक’ में द मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को निर्देशक-लेखक शोनाली बोस की अगली फिल्म ‘‘द स्काई इज पिंक’ के लिए साइन किया गया है और उन्होंने इस हिंदी फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रियंका ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें फिल्म का नाम ‘‘द स्काई इज पिंक’ और उसके नीचे ‘‘ड्राफ्ट’ लिखा दिख रहा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘‘और ये शुरू हुई हिंदी फिल्म की तैयारी।’ ‘‘मैरी कॉम’ अभिनेत्री ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह कार में बैठकर मुंबई की बारिश का मजा लेती दिख रही थीं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.