जल्द खुलेंगे 25 हजार नए पेट्रोल पंप

( 3554 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 18 17:06

नईं दिल्ली। देश की सरकारी तेल वंपनियां एक ही बार में 25 हजार नए पेट्रोल पंप खोलने की योजना पर काम कर रही हैं। ऑयल मिनिस्ट्री ने पेट्रोल पंप डीलर की नियुत्ति की सरकारी पॉलिसी को निरस्त कर दिया है। इससे इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम को इंडस्ट्री की मांग के अनुसार अपने नियम बनाने और पेट्रोल पंप खोलने की स्वतंत्रता मिलेगी। आपको बता दें कि 25 हजार पेट्रोल पंप देश में मौजूदा समय में चल रहे पेट्रोल पंप की आधी संख्या है। मंत्रालय ने पिछले महीने तेल वंपनियों को पेट्रोल पंप डीलर्स की नियुत्ति के लिए अपनी गाइडलाइन तैयार करने के बारे में कहा था। वंपनियों ने सरकार से कहा था कि पेट्रोल और डीजल के कीमत निर्धारण पर सरकार का नियंत्रण हटने के बाद डीलर्स की नियुत्ति के लिए सरकारी गाइडलाइन की जरूरत नहीं है। वंपनियों ने भी नए डीलर का चयन करने के लिए अपने नियम और शर्तो को लगभग तैयार कर लिया है। इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार अगले एक महीने में तीनों ही तेल वंपनियां देशभर में 25 हजार लोकेशन पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए विज्ञापन के माध्यम से आवेदन मंगाएगी। इनमें से अधिकतर पेट्रोल पंप ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.