संस्था प्रधानों को दी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी

( 2619 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 18 14:06

बांसवाड़ा| शहर के राजकीय नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 31 नव कम्रोन्नत माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों एक दिवसीय कार्यशाला रखी गई। जिसमें माध्यमिक शिक्षा की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों जैसे शाला दर्पण, पोर्टल, छात्रवृत्तियां, अन्नपूर्णा दूध योजना, प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, उजयारी पंचायत, रामसा गतिविधियां, विद्यालय रिकाॅर्ड संधारण,सूचना संप्रेषण विभिन्न जानकारियां दी गई। इसके अलावा नवक्रमोन्नत विद्यालय के संस्था प्रधानों की शंकाओं का समाधान किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने विरेंद्र दोसी, नीरज दोसी, तनमय मेहता, राजेंद्र अधिकारी ने सहयोग दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.