51 कन्याओं का पूजन कर भेंट की स्टेशनरी

( 7311 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 18 10:06

51 कन्याओं का पूजन कर भेंट की स्टेशनरी उदयपुर । कन्याएं देवी का रूप होती है जिन्हे हम कभी शिक्षा से वंचित ना रखे और उन्हे बेटो के बराबर समझे इस उद्देश्य के साथ रिद्धि-सिद्धि वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट की और से रविवार को सेक्टर 14 स्थित काली कल्याणा धाम मे 51 कन्याओं के पूजन के साथ ही शस्त्र पूजन किया गया। कन्या पूजन के साथ ही सभी कन्याओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्टेशनरी सामग्री भी भेंट की गई।
कन्या पूजन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के डायरेक्टर धमेन्द्र रावल ने बताया कि काली कल्याण धाम पर ट्रस्ट के चेयरमैन ललित तिवारी व उनकी पत्नि प्रीति तिवारी ने सभी 51 कन्याओं के पैर धोने के बाद सर पर चुंदड ओढाई। कन्याओं को तिलक लगाकर गुड़ खिलाकर मुँह मीठा कराया और स्टेशनरी सामग्री भेंट करते हुए सभी कन्याओ को भोजन करवाया। शक्ति पीठ के गादी पति डॉ. हेमन्त जोशी ने सभी कन्याओं को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवन भविष्य की कामना की। आयोजन मे करीब 500 से ज्यादा श्रृद्धालुओं ने प्रसाद का लाभ लिया।
ट्रस्ट के चेयरमैन ललित तिवारी ने बताया कि कन्या पूजन से पूर्व शक्ति पीठ के गादी पति डॉ. हेमन्त जोशी द्वारा काली कल्याण धाम मंदिर पर पूर्ण विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन के दौरान भजन मंडली के कलाकारों द्वारा कल्लाजी बावजी के भजनों की प्रस्तुति पर सैंकड़ो श्रृद्धालुओं ने झूमते - गाते शस्त्र एवं कन्या पूजन का आनन्द लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.