अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा को 2026 विश्व कप मेजबानी अधिकार हासिल

( 4779 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 18 15:06

मास्को । अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा ने बुधवार को फीफा सदस्य देशों के मतदान में मोरक्को को आसानी से हराकर संयुक्त रूप से 2026 विश्व कप मेजबानी के अधिकार हासिल किए। उत्तर अमेरिकी देशों को 203 में से 134 मत मिले जबकि मोरक्को ने मास्को में 2018 विश्व कप की पूर्व संध्या पर आयोजित फीफा कांग्रेस में मतदान मेंसिर्फ 65 मत हासिल किए। इससे फुटबाल का महासमर 1994 के बाद पहली बार उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में वापसी करेगा, जब अमेरिका ने इसकी मेजबानी की थी। इस संयुक्त मेजबानी में उत्तरी अमेरिकी देशों ने बोली में आधुनिक और स्थापित स्टेडियम तथा परिवहन के अच्छे लिंक मुहैया कराने की बात की। साथ ही मैक्सिको में फुटबाल को लेकर काफी उत्साह भी है। वहीं मोरक्को ने अफ्रीका में ‘‘यूरोपीय’ विश्व कप का वादा किया और उत्तर अफ्रीकी देश की यूरोप से नजदीकी होने की बात की।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.