नारायणपुर जिला में 16 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

( 4153 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 18 15:06

छत्तीसगढ़ की नारायणपुर जिला पुलिस ने दबिश देकर एक-एक लाख रपए के तीन इनामी समेत कुल 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है।बस्तर के पुलिस महानिरीक्षेक (आईजी) विवेकानंद सिन्हा ने आज यहां बताया कि छोटेडोंगर थाना से संयुक्त पुलिस पार्टी ने जंगल की घेराबंदी कर ग्राम मुसनार, तोयामेटा, पुगांरपाल, इरपानार से एक महिला समेत 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर उन्होंने पूर्व में नक्सल संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप से कार्य करना तथा नक्सली घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।उन्होंने बताया कि एक नक्सली सुखराम उसेण्डी उर्फ दिलीप के विरुद्ध न्यायालय ने वर्ष 2007 के अपराध में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया था। एक लाख रपए का इनामी सुखराम आदेरबेड़ा जनताना सरकार का अध्यक्ष था। रामू मण्डावी और भदरूराम मण्डावी आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.