छींच के ब्रह्म मंदिर में आधारभूत सुविधाओं के लिए 100 लाख

( 4419 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 18 10:06

उदयपुर | मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की बांसवाड़ा यात्रा के दौरान की गई घोषणा के क्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से बांसवाड़ा जिले के जनजाति महत्व के धार्मिक स्थल छींच गांव में ब्रह्म मंदिर के पास स्थित ब्रह्म सरोवर एवं यात्रियों के लिए आधारभूत सुविधा विकास के लिए 100 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग के आयुक्त भवानी सिंह देथा ने बताया कि इस कार्य के लिए कार्यकारी एजेन्सी सार्वजनिक निर्माण विभाग को नियुक्त किया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.