दक्षिणी शहर प्लोवदीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

( 5448 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jun, 18 14:06

बुल्गारिया के दक्षिणी शहर प्लोवदीव के पास नियमित अभ्यास के दौरान सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो पायलटों की मौत हो गयी और चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया।बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह दुर्घटना सोमवार की है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सोमवार रात स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े आठ बजे रूस निर्मित एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रूमोवो सैन्य अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर जमीन से 50 मीटर की ऊंचाई पर था। इस दुर्घटना की जांच की जा रही है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.