दो युवकों की पीट पीटकर हत्या के संबंध में 24 लोगों को गिरफ्तार

( 4793 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jun, 18 14:06

असम में बच्चा चुराने के संदेह में भीड़ द्वारा दो युवकों की पीट पीटकर हत्या के संबंध में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मामले में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कार्बी आंगलांग जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जांच के साथ खोज अभियान चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं स्थिति) मुकेश अग्रवाल जांच की निगरानी कर रहे हैं। इन 24 लोगों के अलावा घटना के संबंध में सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने के लिए दीफू शहर से आज पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने कहा, ये लोग विभिन्न समुदायों के बीच नफरत पैदा करने के लिए बयानों, टिप्पणियों से सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप का प्रसार करने या मोबाइल फोन पर घटना की रिकॉर्डिंग में शामिल पाए गए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.