जिले में दो नवीन राजस्व ग्राम घोषित

( 5007 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jun, 18 12:06

बांसवाड़ा | राज्य सरकार द्वारा जिले में दो नवीन राजस्व ग्राम घोषित किए हैं।
जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद ने बताया कि जिले की गढ़ी तहसील अंतर्गत मूल गांव अड़ोर से क्यारा और केवेड़ा सारेणा को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार गढ़ी तहसीलदार को नवीन राजस्व ग्रामों के अलग से अभिलेख संधारण के निर्देश दिए गए हैं।
कलक्टर ने बताया कि इन नवीन ग्रामों के घोषित हो जाने के बाद गढ़ी तहसील में 214 तथा जिले में कुल 1547 राजस्व ग्राम होंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.