2 दिन में 216 से अधिक लोगों ने करवाया ईलाज

( 11795 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jun, 18 11:06

उदयपुर. अग्रवाल महासभा द्वारा निःशुल्क कमर दर्द, घुटना दर्द, निवारण शिविर कंचन सेवा संस्थान उदयपुर (राजस्थान) के सहयोग से दीमापुर (नागालेण्ड) में 11 जून से 15 जून तक लगाया जा रहा है।

अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाष जी अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर के प्रभारी मालीराम अग्रवाल को बनाया गया है। हाल में दीमापुर में चल रहे पांच दिवसीय प्राकृतिक योग चिकित्सा पद्धति से रोग निवारण षिविर में उदयपुर से 9 लोंगों की टीम सेवाएं प्रदान कर रही है। जिसमें डाॅ. मनोज भटनागर, डाॅ. छैल बिहारी शर्मा, डाॅ सीमा शर्मा, और साथ ही उनकी मेडिकल टीम षिविर में सेवाएं दे रही है।

शिविर का समय प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा। सोमवार से आरम्भ हुए इस 216 से अधिक लोगों ने उपचार शुरू करा कर निःशुल्क ईलाज लेना प्रारम्भ कर दिया है। दमा, गैस, जलन, अल्सर, मोटापा, थायराईड, डायबिटीज, आदि रोगों का उपचार भी किया जा रहा हैं। शिविर दुर्गामाता मंदिर, ओल्ड डेली मार्केट, दीमापुर में चल रहा है।

शु शि
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.