अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की ली जानकारी

( 4879 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jun, 18 12:06

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मोदी शाम करीब आठ बजे एम्स पहुंचे और वाजपेयी के हालाचाल के बारे में जानकारी ली। इससे पहले सिंह, शाह, गांधी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के नेताओं ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना।

वाजपेयी को नियमित जांच के लिए आज सुबह एम्स में भर्ती किया गया। एम्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक उन्हें नियमित जांच और परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.