विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली निकाली जाएगी

( 3205 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jun, 18 14:06

भीलवाड़ा | महेश नवमी के आयोजनों के तहत विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम 6 बजे पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए साइकिल रैली निकाली जाएगी। श्रीनगर माहेश्वरी सभा के इस आयोजन में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर है। संभागी अपनी साइकिल स्वयं लाएंगे। रैली को शाम छह बजे एसपी प्रदीपमोहन शर्मा झंडी दिखाएंगे। रैली में सभी समाजों के लोग भाग लेंगे। श्रीनगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष केदार जागेटिया ने बताया कि रैली में एसपी स्वयं साइकिल चलाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। पूर्व सभापति लक्ष्मीनारायण डाड व पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू का सान्निध्य रहेगा। सूचना केंद्र पर शीतल पेय की व्यवस्था रहेगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.