चार सालों में लोगों की आजीविका पर अप्रत्याशित हमले

( 6099 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 18 13:05

द नई दिल्ली । माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि मोदी सरकार ने चार साल के कार्यकाल में चुनाव पूर्व अपने वादों से मुकरने के अलावा कोई अन्य काम नहीं किया है। येचुरी ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर एक लेख में कहा, देश से अच्छे दिनों का वादा किया गया था, साथ ही विकास और समृद्धि के जरिये देश को मजबूत और सक्षम राष्ट्र में तब्दील करने का वादा किया गया था। देश से वादा किया गया था ‘‘सबका साथ सबका विकास’ होगा लेकिन हर किसी के लिए यह वादे खोखले साबित हुए।उन्होंने कहा कि इन सभी वादों के साथ धोखा किया गया। येचुरी ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मोर्चों पर मोदी सरकार को नाकाम बताते हुए कहा कि पिछले चार सालों में लोगों की आजीविका पर अप्रत्याशित हमले हुए। देश के सामाजिक सौहार्द को नष्ट करने वाला सांप्रदायिक ध्रुवीकरण तेजी से हुआ, संसदीय लोकतंत्र, संवैधानिक प्राधिकारियों और संस्थाओं पर चौतरफा हमले बढ़े और भारत की स्वतंत्र विदेश नीति के साथ समझौता किया गया। येचुरी ने कहा, इन परिस्थितयों के मद्देनजर यह स्पष्ट रूप से हमारे देश और लोगों पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि इन चार सालों में यह सुनिश्चित हो गया है कि देश और देश के लोगों का भविष्य सिर्फ इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद ही सुरक्षित किया जा सकता है। लेख के अंत में येचुरी ने मोदी सरकार के चार साल के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करना ही होगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.