कांग्रेस की बैठक में कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम का मुद्दा छाया

( 3270 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 18 14:05

अजमेर|इंडोर स्टेडियम में शहर कांग्रेस उत्तर ब्लाक ब की बैठक में कर्नाटक में हुए राजनीतिक घटनाक्रम का मुद्दा छाया रहा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है राज्यपाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर संवैधानिक मर्यादाओं का पतन किया है। भाजपा का बहुमत ना होने के बावजूद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना संविधान का मजाक है और लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन गुरुवार को इंडोर स्टेडियम के सभा भवन में शहर कांग्रेस उत्तर ब्लॉक ब के पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने का आरोप लगाते हुए बैठक में निंदा प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जिसको सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक को दीपक हासानी, अमोलक छाबड़ा, सबा खान, मुजफ्फर भारती, यासिर चिश्ती, इमरान सिद्दीकी, राकेश सांखला ने भी संबोधित किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.