तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट

( 2663 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 18 14:05

अजमेर | सुबह धूप निकलने के साथ ही गर्मी तेजी से बढ़ने लगी। दोपहर होने तक धूप झुलसाने लगी। लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादलों के आ जाने से कुछ राहत मिली। पर गर्म हवाओं का असर देर शाम तक जारी रहा। न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.